Wednesday, January 31, 2018

New लांच (Play store पर Free में पढ़ पाएंगे Audio Books , // VIVO X20 Plus UD ,// 512 GB वाला SD कार्ड )

प्ले स्टोर पर फ्री में पढ़ पाएंगे आडियोबुक्स
गूगल असिस्टेंस इंट्रीग्रेशन के साथ गूगल ने अपने प्ले स्टोर पर आडियो बुक्स लांच  किया है , जो 45 देशो में 9 भाषाओं में उपलब्ध है इसमें भारत भी शामिल है/ यह एप्पल के आईबुक  और अमेज़न के  आडिबल की तरह ही है , लेकिन इस पर आडियोबुक्स खरीदने पर कोई शुल्क नही चुकाना होगा / यूजर्स अपनी पसंदीदा किताब को सुनने के लिए गूगल आसिस्तेंट को केवल " ओके गूगल , रीड माय बुक " कहना होगा / कंपनी ने कहा है की गूगल प्ले पर आप आडिओबुक किफायती कीमत पर भी खरीद सकते है /





VIVO X20 Plus UD
vivo ने अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन लांच कर दिया हैं / चीन की वेबसाइट पर एक्स 20 प्लस यूडी को लिस्ट कर दिया गया है / डिस्प्ले के निचे फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है / यह फोन एंड्राइड 7.1 नॉर्गोट पर चलता है / और इसमें 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले है / फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 GB रैम है / फोन में फ़्लैश के साथ 12 व् 5 मेगा पिक्सल के दो रियर कैमरा है / फ्रंट में 12मेगा पिक्साल के कैमरा है / इनबिल्ट स्टोरेज 64 gb है/


512 GB वाला माइक्रोएसडी कार्ड 
अगेर आपके पास बहुत सारा डाटा है , तो अब आपको हार्डडिस्क रखने की मज़बूरी नही होगी / दुनिया का पहला 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला माइक्रोएसडी कार्ड तैयार कर लिया गया है /अब तक बाजार में 400 जीबी क्षमता वाला संडिस्क और 256 जीबी वाला सैमसंग का माइक्रोएसडी कार्ड ही उपलब्ध था / यूनाइटेड की कम्पनी इंट्रीग्रल  अब 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला माइक्रोएसडी कार्ड लेकर आई है /इंट्रीग्रल का दावा है की यह कार्ड एंड्राइड स्मार्ट फोन और टेबलेट में अच्छे से कार्य करेगा /
                             
                                                                                                                           by- Rohit Maurya

0 comments: