Wednesday, January 24, 2018

IPhone X पर फेसआईडी वाले गेम्स



एप्पल iphone X की अनोखी स्क्रीन पर फेस आईडी का इस्तेमाल गेम खेलने के लिए भी किया जा सकता है / अच्छी बात यह है की इन गेम्स को खेलने के लिए आपको स्क्रीन पर हाथ लगाने की जरूरत भी नही पड़ेगी /



नोज जोन
Iphone x को कंपनी ने बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है , जिसमे फिंगरप्रिंट स्कैनर नही है , लेकिन फेस आईडी कमाल की है / अब इसी फेस आईडी का उपयोग गेम खेलने के लिए भी कर सकते है / आईफोन x के लिए एक ख़ास गेम है नोज जोन , 
जो आपका चेहरा और आँखों के ऊपर आइब्रो को देखकर कार्य करता है / इसमें स्क्रीन पर एक आग का गोला है , और उस पर आपको सही से फोकस करना है / इसके लिए स्क्रीन पर एक चौकोर बॉक्स होता है , जो चेहरा देखकर कार्य करता है / गोला काफी तेजी से स्क्रीन पर घूमता रहता है , जितनी बार बिलकुल बिच में फोकस होगा , उतने पॉइंट मिलेंगे /

रेनबो
इस गेम को भी खासकर एप्पल आईफोन x के लिए बनाया गया है / इसमें कंपनी के फेस आईडी फीचर का इंट्रीग्रेशन  है /गेम फोन के फ्रंट कैमरे के साथ कार्य करता है और यह चेहरे के मोशन के आधार पर रन करता है / गेम में इमोजी है ,जिसे स्टार कलेक्ट करना होता है /बिच बिच में कई रूकावटे आएँगी , जिन्हें आपको पार कर जाना है / इस गेम में भी आपको आइब्रो की पूरी कसरत होती है ,क्युकी आप आइब्रो उठाएंगे तो इमोजी ऊपर की और उठेगा और सिकुड़ने पर निचे आ जायेगा / इसी तरह शांत रहने पर एक जगह स्थिर रहेगा / आप जितना स्टार कलेक्ट करेंगे उतना पॉइंट मिलेगा /

                                                                                                                   by - रोहित मौर्य 

0 comments: