Saturday, March 3, 2018

आप SuccessFull बनना चाहते हो,तो क्या आपमें है ये 6 आदते ??????



नमस्कार दोस्तों ,
दुनिया में हर इंसान की आदते होती है कुछ करने की आदत , कुछ सोचने की आदत, तो आपको आज एक काम करना है आपको आज उन लोगो से तुलना करना है जो लोग बहुत सफल है क्युकी मै आज उनकी आदते बताऊंगा /


 कुछ लोग ये कहेंगे की ये बाते आप कैसे बता सकते है की आप अमीर और सफल बनोगे , तो देखो भाई इस दुनिया में जितने लोग सफल है न उन लोगो का एक बिहेवियर पैटर्न होता है मतलब किस समय वो क्या कब करते है वो किस समय क्या सोचते है उनको ध्यान से स्टडी किया जाता है उनको समझा जाता है तो इन्ही सब रिसर्च से कुछ बाते सामने आती है जो मै आपको बताने जा रहा हु , और सबसे मजेदार बात जानते हो क्या है ये तुलना आपको आपके भविष्य के बारे में बताएगी अभी तो आप सोच भी नही सकते की आने वाले 5 साल में आप कहा होंगे अभी तो आप अपने काबिलियत को भी नही जानते और ये आर्टिकल आपको आपके आगे की सफलता के बारे में बतायेगा इसलिए इस आर्टिकल को लास्ट तक पढियेगा क्युकी हो सकता है लास्ट में आपको ये पता चल जायेगा की यार मै तो बहुत सक्सेस फुल बनने वाले हो , अमीर बनने वाले हो और आपको आज तक ये पता ही नही था/

1.      1.  सफल होने की इच्छा
हां भाई जानता हु की सफल होने की इच्छा सबके अंदर होती है पर यहाँ मेन बात यह है की क्या आपमें सफल होने की इच्छा सच में है ???? कोई आपसे अगर पूछे की क्या आप सफल बनना चाहते हो तो आप बेशक हां बोलोगे पर वो सिर्फ उपर का उत्तर होता है आप अपने अंदर झाँक के देखो क्या आपके अंदर वो डिजायर है वो आग जैसी इच्छा है सफल होने की जब आप किसी सेलेब्रिटी को देखते हो तो क्या आपका पहला विचार ये आता है की मै भी वैसी जिन्दगी पाना चाहता हूँ ये पता करना कोई मुस्किल काम नही है आप खुद जानते हो की आपके अंदर सफल होने की भरपूर इच्छा है की नही जहा तक मुझे पता है आपके अंदर ये जरुर होगा /

2.      2.  प्रतियोगी भावना
आपके अंदर एक प्रतियोगी भावना हो यानि एक ऐसी सोच जो ये कहती है मै उससे ज्यादा अच्छा कर सकता हूँ इससे कोई मतलब नही है क्या करना है आपको जो भी करना पड़े बस एक डिजायर जो कहती है चाहे कुछ भी हो मै तुमसे अच्छा कर सकता हूँ और कर के दिखाऊंगा / रियल लाइफ की बात करे तो ऐसा नही होता की आप हर काम को सबसे अच्छा कर सके पर जिनके अंदर बार बार try करने की इच्छा होती है न वो ज्यादातर जीतते है / और जानते हो इसी चीज़ के चलते वो अपनी रियल टैलेंट को पहचान लेते है हर इंसान के अंदर अलग –अलग खूबी होती है  अगर आपको हर चीज़ में आगे निकलने की चाह है तब तो आप ज्यादतर चीजों में सफलता हासिल करोगे हारोगे भी पर ज्यादतर सफलता ही मिलेगी इस दुनिया में एक ऐसी चीज़ है जो आपसे अच्छा कोई नही कर सकता इस प्रतियोगी भावना के चलते आखिर आप उस चीज़ को समझ लेते हो और अगर आपने उस चीज़ को जान लिया है तो आपको सफल और अमीर बनने से कोई नही रोक सकता

3.       3. पूरा काम करना
किसी भी काम खत्म करने की आदत मतलब जब आप किसी काम को करते हो तो उसको पूरा करने की आदत एक बार जो ठान लिया तो उसे पूरा करने की इच्छा चाहे कुछ भी हो जाए / सफल लोग अपने आप को रोक नही पाते उन्हें किसी काम को पूरा किये बिना जाना अच्छा नही लगता जो इंसान हर दिन अलग –अलग काम करने को सोचता है वो इंसान हर एक चीज़ पर फोकस नही कर पाता फिर वो कुछ नही कर पाता /सीधी सी बात हर सफल और अमीर व्यक्ति में अपना काम खत्म करने की आदत होती है /

4.       4. सबसे अलग सोच
एक ऐसा दिमाग जो हर समय कुछ सोचता रहता है जैसे अगर ये हो गया तो क्या होगा वो हो गया तो क्या होगा वो मिल गया तो क्या होगा/ क्या आपके मन में भी ऐसे विचार आते है जैसे दो स्टूडेंट क्लास में है एक स्टडी कर रहा है और दूसरा सोच रहा है की अगर यह छत गिर गया तो क्या होगा ऐसी अजीब सोच को जो रखते है न वो आउट ऑफ़ बॉक्स जाकर सोच सकते है / मतलब सोच की सीमा को तोड़कर उसके आगे वो सोच पाते है और जो नोर्मल किताबी ज्ञान लेते है न वो वही लिमिटेड नॉलेज में ही रहते है / महान वैज्ञानिक आल्बत आइन्स्तैएन ने कहा है “IMAGNAITION IS MORE IMPORTANT THAN KNOWLEDGE” ज्ञान किसी भी तरह का ज्ञान एक सिमित दायरे तक होता है आपकी सोच इसकी कोई सीमा नही है /

5.      5.  किसी काम का जूनून
क्या आपको किसी काम को करने का जूनून है ????? क्या ऐसा होता है की आप किसी भी काम को करने का जूनून मुझे वो चाहिए तो चाहिए बस मतलब किसी बच्चे की तरह जिद्दी होना ये एक फैक्ट है जैसे जैसे आप बड़े होते हो ये जूनून कम होता जाता है वो जिद कम हो जाती है अगर आप में वो थोड़ी सी जिद या जूनून है न किसी चीज़ के लिए तो आपको आगे आने वाले समय में सफल होने से कोई नही रोक सकता अगर नही है तो आपको ऐसी आदत बनानी चाहिए

6.      6.  ज्यादा पाने की इच्छा
कोई चीज़ मिलने के बाद क्या आपको लगता है की आप और डिजर्व करते हो आपको और मिलना चाहिए जितना मिले आपको कम लगता है इसी के चलते आप उपर उठते रहते हो सफल लाग उन लोग को नही देखते जो उनके निचे होते है वो तो उन को देखते है जो उनके उपर है ताकि वो निचा फील कर सके और उनके अंदर और उपर उठने की इच्छा पैदा हो / देखो यहाँ जलन की बात हो रही है / जलन सबके अंदर होता है ये एक इमोशन है / अगर आप इर्ष्या को अच्छे तरह से इस्तेमाल करोगे तो आप सफल बन जाओगे / असफल लोग बस जलते रहते है और कुछ नही करते लेकिन सफल लोग पहले जलते है और उनके अंदर एक आग आ जाती है और फिर बोलते है मै तूमसे अच्छा कर के दिखाऊंगा वो जलन को एक औजार की तरह इस्तेमाल करते है और ये आदत उन्हें सफलता की ओर बढ़ते जाते है /

दोस्तों अगर आप में ये 6 चीज़ नही है तो दुखी होने की कोई जरूरत नही है क्युकी ये सब आप कभी भी अपने अंदर ला सकते हो और सफल बन जाओगे आपकी उम्र अभी कम है तो आज से ही आप ये सब चीज़ अपने अंदर लाओ /
आपके अंदर in 6 चीजों में से कौन सी चीज़ है हमे कमेंट में बताये और अपने दोस्तों को शेयर करे ताकि वो भी जान सके /

2 comments: